Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था की प्रतिमूर्ति थी पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होल्कर

Advertisement

देहरादून, 29 मई। आज कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होल्कर के 300 वें जन्म दिवस आगमन से पूर्व आयोजित गोष्ठी में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि अहिल्या देवी होल्कर 18वीं सदी में महिला सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस और न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने न सिर्फ समाज में महिलाओं के लिए नया आदर्श खड़ा किया बल्कि एक शासक के रूप में उन्होंने अपनी असीम योग्यताओं का प्रदर्शन किया। उस युग में उन्होंने विधवाओं को सती होने से रोका और उन्हें संपत्ति में अधिकार दिया, जो समय के हिसाब से बहुत आगे की सोच को दिखाता है। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अहिल्यादेवी होल्कर के आदर्श को जन-जन के बीच ले जाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विनीत बिष्ट, गोपाल खोलिया, शंकर दत्त तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र कैड़ा, हरगोविंद जोशी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, दीपक बोरा, एनडी जोशी, अर्जुन बिष्ट, महेंद्र, राहुल खोलिया, अशोक जलाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय

pahaadconnection

तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

pahaadconnection

उत्तराखंड मौसम: आज तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, राज्य में 163 सड़कें बंद

pahaadconnection

Leave a Comment