Pahaad Connection
Breaking Newsज्योतिषदेश-विदेश

झांझीरामपुरा में लगता है बालाजी महाराज का संकटमोचन दरबार

Advertisement

झांझीरामपुरा। महाभारतकालीन प्रसिद्व हिन्दू धार्मिक तीर्थ संकटमोचन बालाजी धाम झांझीरामपुरा में प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को बालाजी पीठाधीश्वर महंत प्रदीप दास महाराज के सानिध्य में लगने वाले संकटमोचन दरबार में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश भर से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने बालाजी महाराज को अर्जी लगाई। बालाजी धाम पर श्रद्धालु शनिवार रात्रि से ही आना शुरू हो गए थे। दरबार का कार्यक्रम रविवार प्रातः 7:15 बजे बालाजी की मंगला आरती के साथ शुरु हो गया प्रातः10 बजे राजस्थान से आए मशहूर भजन गायकों ने बालाजी महाराज का संगीतमय श्री सुंदरकांड का अखण्ड पाठ किया इस के बाद देशभर से आये हजारों श्रद्धालु भक्तों ने बालाजी महाराज के चरणों मे अर्जी लगाई, कोई भक्त यहां संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर आया तो कोई व्यापर में बढ़ोतरी को लेकर अर्जी लगाने आया, यहाँ आये भक्तों ने बताया कि वो पिछले सैकड़ों वर्षों से बालाजी दरबार झांझीरामपुरा से जुड़े हुए हैं और संकटमोचन बालाजी के दरबार से उन्हें अन्न-धन-संतान की प्राप्ति हुई है। दोपहर के समय भक्तों द्वारा भंडारा प्रशाद वितरण किया गया। संध्याकाल में 7:15 बजे बालाजी महाराज की महाआरती का आयोजन हुआ। गौरतलब है की प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को संकटमोचन बालाजी धाम झांझीरामपुरा में लोगो के दैहिक, दैविक, भौतिक संकटो के निवारण के लिये बालाजी पीठाधीश्वर महंत प्रदीप दास महाराज के सान्निध्य में बालाजी महाराज का संकटमोचन दरबार लगता है। जिस में देशभर से हजारों श्रद्धालु भक्त अपनी अर्जी बाबा के दरबार मे लगाने आते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने अरूणाचल प्रदेश में 254 4जी मोबाइल टावरों की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त की

pahaadconnection

वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

pahaadconnection

नैनी वार्ड 40 पार्षद प्रत्याशी लता दीक्षित के समर्थन में उमडा़ जनसैलाब –

pahaadconnection

Leave a Comment