Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सुरक्षित चारधाम यात्रा: जनपद में सघन वाहन चैकिंग अभियान नियमों के उल्लंघन पर हो रही है कड़ी कार्यवाही

Advertisement

चमोली। श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर निन्तर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में चारधाम यात्रा मार्ग पर चलाए गए एक विशेष वाहन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 123 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 75,000/- रुपये का संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया।
सुरक्षित चारधाम यात्रा और यातायात प्रबंधन चमोली पुलिस की प्राथमिकता है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने तथा यात्रा को निर्बाध और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह सघन वाहन चैकिंग अभियान निरन्तर रूप से जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नेपाली मजदूर पर बाघ ने किया हमला, मौत

pahaadconnection

रुद्रपुर नेशनल हाईवे पर बेसन से लदा ट्रक पलटा

pahaadconnection

सूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती: डाॅ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment