Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आपदा प्रभावितों के लिए निरन्तर भेजी जा रही खाद्यान्न सामग्री

Advertisement

देहरादून। धराली, हर्षिल के आपदा प्रभावितों के लिए खाद्यान्न सामग्री निरन्तर भेजी जा रही है। आज प्रातः हेली सेवा पुनः प्रारंभ होने पर राशन सामग्री को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शासन प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक आवश्यकता की चीजों से लेकर खाद्यान्न सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राशन वितरण की प्रक्रिया भी गतिमान है। लोगों के घर घर जाकर टीमों द्वारा लगातार राशन वितरण किया जा रहा है। राहत शिविरों में भी चिकित्सा, खाने से लेकर रहने तक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य स्वयं सभी व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण कर रहे है। धराली हर्षिल में युद्धस्तर पर सर्च अभियान और व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डबल इंजन सरकार के कार्यों से जनता संतुष्ट

pahaadconnection

कैज्युअल्टी मेडिकल ऑफिसर के दो पदों पर भी हुआ चयन

pahaadconnection

उत्तराखंड की धरती में इस स्थान पर हुआ था शिव और कृष्ण का युद्ध।

pahaadconnection

Leave a Comment