Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान शुरू

Advertisement

देहरादून। वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के दूसरे चरण में आज राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत उत्तराखंड में भी कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने विधिवत रूप से पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों वार्ता के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ हस्ताक्षर अभियान का श्री गणेश किया। पार्टी सभागार में लगे वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर कर श्री धस्माना ने अभियान के लिए छपे फार्म पर हस्ताक्षर किए व उनके बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर श्री धस्माना ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत सात अगस्त को कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की एक ही विधानसभा में कैसे चुनाव आयोग की मिलीभगत से एक लाख से ज्यादा फर्जी वोट की बदौलत भाजपा ने सेंट्रल बेंगलुरु की हारी हुई सीट जीत ली। श्री धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी के इस खुलासे के बाद पूरे देश की जनता इस सच्चाई को जन गई है कि भाजपा चुनाव आयोग की मिलीभगत से पिछले अनेक वर्षों से वोट चोरी करके केंद्र व राज्य में सरकारें बना रही है इसलिए देश भर में वोट चोरी के मुद्दे पर लोग आंदोलित हो रहे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड समेत देश के हर प्रांत में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैलियां में जन सैलाब सड़कों पर उतरा और अब एक महीने के हस्ताक्षर अभियान में देश भर में पांच करोड़ नागरिकों से वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर करवा कर भारत के चुनाव आयोग को सौंपा जायेगा। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं से पांच लाख नागरिकों से हस्ताक्षर करवा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे व लोक सभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी को सौंपा जायेगा। श्री धस्माना के साथ महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान,प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य, मनीष नागपाल, राजेंद्र शाह, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, किशोर उनियाल, श्रीमती मंजू त्रिपाठी, ललित भद्री,सावित्री थापा, विप्लवी कवि दयाल, सुशीला देसाई, शीला श्रीवास्तव,इंदु सिंह, रंजना देवी,मंजू चौहान,गुड्डी मनराल,सुनीता धारिया,कुसुम पंवार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित-रेखा आर्या

pahaadconnection

शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान आरंभ

pahaadconnection

आरएएफ बटालियन जवानो ने किया कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च

pahaadconnection

Leave a Comment