Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी

Advertisement

देहरादून। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली से उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब राज्यों के किसान परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी की। इस योजना के अंतर्गत देश के 27 लाख से अधिक किसानों को ₹540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। उत्तराखंड के किसानों को भी इस योजना का लाभ मिला है। प्रदेश के 7,89,297 पात्र किसानों को ₹157.86 करोड़ रुपये की धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई। अब तक पीएम-किसान योजना की पूर्व की 20 किश्तों में राज्य के किसानों को कुल ₹3,295.74 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।राज्य के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय से आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उत्तराखंड में आई दैवीय आपदाओं के कारण कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में हुए व्यापक नुकसान की भरपाई के लिए ₹100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की मांग भी की। जिस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार शीघ्र प्रस्ताव भेजे, भारत सरकार उसकी प्राथमिकता के आधार पर संस्तुति करेगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए। यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं और पीएम-किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, डायरेक्टर दीप्ति सिंह, निदेशक कृषि परमाराम, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पार्षदगणों की समस्याओं को लेकर सचिव से मुलाकात

pahaadconnection

एकल रूप से रह रहे बुर्जगो के घर पहुंची दून पुलिस

pahaadconnection

जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में 15 मिनट में दो बम विस्फोट

pahaadconnection

Leave a Comment