Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीएम

Advertisement

अल्मोड़ा। नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स, संसाधन, अस्पतालों इत्यादि की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में जो संसाधन उपलब्ध हैं, उनका शत प्रतिशत उपयोग हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहे आंदोलन का भी संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौखुटिया सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किए जाने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि चौखुटिया अस्पताल का आगणन जल्द से जल्द तैयार किया जाए। जिलाधिकारी ने ब्लॉक धौलादेवी के कई गांव में वायरल एवं अन्य कारणों से हुई कैजुअल्टी का भी संज्ञान लिया। इस संबंध में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों से विभिन्न जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ सीपी भैंसोड़ा, पीएमएस जिला अस्पताल डॉ हरीश चंद्र गढ़कोटी, उपजिलाधिकारी सदर श्री संजय कुमार, द्वाराहाट श्री सुनील कुमार राज समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

परिणाम जारी : 10वीं का पास प्रतिशत 99.18प्रतिशत और 12वीं का 98.13प्रतिशत रहा

pahaadconnection

उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत बीएमएम कर्मचारियों के वेतन हुई वृद्धि

pahaadconnection

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तेज होगा संघर्ष :

pahaadconnection

Leave a Comment