Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

परिणाम जारी : 10वीं का पास प्रतिशत 99.18प्रतिशत और 12वीं का 98.13प्रतिशत रहा

Advertisement

देहरादून। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषदने आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था।कानपुर के ओजस्वित ने ISC 12वीं में 100% अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनते हुए इतिहास रच दिया। चिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया, वहीं कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं की आईएससी परीक्षा में भी लड़कियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। कुल 1,702 लड़कियों में से 1,697 उत्तीर्ण हुईं। 1,845 लड़कों में से 1,838 ने परीक्षा पास की। आईएससी में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66 फीसदी रहा, जो पिछले वर्ष से बेहतर है। अभिभावक और छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश नाएंग की पुत्री दिया नारंग ने 10वीं कक्षामे 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हैं। दिया नारंग यहां देहरादून मे ब्राइटलैंड्स स्कूल की छात्रा हैं। भाजपा के आला नेताओं ने उन्हे 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अपनी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

7 हजार स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने जा रही भाजपा : महेंद्र भट्ट

pahaadconnection

उत्तराखंड बोर्ड में बालिकाओं ने बाजी मारी

pahaadconnection

51 शक्तिपीठों में से एक है हरिद्वार का माया देवी मंदिर

pahaadconnection

Leave a Comment