Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तेज होगा संघर्ष :

Advertisement

देहरादून। सीपीआई (एम) देहरादून महानगर की बैठक यहाँ पार्टी के गांधी पार्क स्थित कार्यालय में दयाकृष्ण पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मोदी सरकार की ‘जन-विरोधी’ नीतियों कारपोरेटपरस्त तथा साम्प्रदायिक नीतियों के खिलाफ जनजागरण 8 मार्च से 15 मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा है कि पार्टी उत्तराखण्ङ की भाजपा सरकार की विफलता के खिलाफ विभिन्न सभाओं में अपनी बात रखेगी जिनमें राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, राज्य योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य का गिरता स्तर,सार्वजनिक परिवहन की चरमराती हालात, राज्य में गरीबों की जल, जंगल,जमीन से बेदखली के खिलाफ तथा राज्य में बेलगाम हो रही नौकरशाही तथा सत्तापक्ष के नेताओं व विधायकों की मनमानी तथा गुण्डागर्दी की घटनाओं के खिलाफ अपनी बात रखेगी। बस्तियों के मालिकाना हक तथा एलिबेटेड रोड़ से हो रहे बिस्थापन व पर्यावरणीय नुकसान तथा स्थानीय रोजगार को हो रहे नुकसान के सन्दर्भ में जनता के बीच अभियान चलाया जायेगा। वक्ताओं ने कहा है कि 23 मार्च को शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत दिवस के दिन राज्य भर से हजारों की संख्या में दिल्ली रामलीला मैदान के लिऐ कूच करेंगे जहाँ मोदी सरकार के खिलाफ देश भर से लाखों लोग एकत्र होकर जनविरोधी, साम्प्रदायिक व कारपोरेट नीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करेंगे। इस बीच एलिबेटेड रोड़ को निरस्त करने की मांग को लेकर मुख्यसचिव को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, जिला सचिव शिवप्रसाद देवली, देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सचिव मण्डल के सदस्य लेखराज, भगवन्त पयाल, कृष्ण गुनियाल विभिन्न ब्रान्चों के सचिव व जिला कमेटी सदस्य मौजूद थे. जिनमें नुरैशा अंसारी, राजेन्द्र शर्मा, अभिषेक भण्डारी, हिमान्शु चौहान, विनोद खण्डूरी, एसएस नेगी, उदयराम ममगाई, गगन गर्ग, अय्याज खान, अनिता रावत, किरण यादव, नरेन्द्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अनुष्का शर्मा ने किसे और क्यों लगाई फटकार? विराट कोहली भी कूदे… जानिए क्या है पूरा मामला

pahaadconnection

एसएसपी देहरादून ने किया पहला प्रशासनिक फेरबदल

pahaadconnection

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में 749 नये अतिथि शिक्षकों को मिली तैनाती

pahaadconnection

Leave a Comment