Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चंडीगढ़ रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Advertisement

देहरादून 30 अक्टूबर। कोतवाली पटेलनगर के आईएसबीटी चौकी के सामने आईएसबीटी चौक मोड़ पर एक राह चलते व्यक्ति को चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 10:00 बजे के लगभग आईएसबीटी चौकी के सामने आईएसबीटी चौक मोड़ पर एक राह चलते व्यक्ति को चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। घटना में उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति स्वराज सिंह चौहान निवासी ग्राम सवाई, तहसील कालसी, देहरादून, उम्र 67 वर्ष के शव को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। मौके से पुलिस द्वारा बस को कब्जे में लेते हुए बस चालक को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। घटना में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया साहित्यिक महोत्सव का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment