Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पिकअप वाहन में लगी आग

Advertisement

देहरादून 30 अक्टूबर। कालसी थाना के जजरेट से 01 किलोमीटर आगे सहिया की तरफ एक पिकअप वाहन में आग लग गई। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन में पुराली भरी हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज चौकी सहिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की जजरेट से 01 किलोमीटर आगे सहिया की तरफ एक पिकअप वाहन यूके04सीबी-0265, जिसमें पुराली भरी हुई थी, में आग लग गई है। सूचना मिलते ही चौकी सहिया से पुलिस फोर्स को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना किया गया तथा फायर सर्विस डाक पत्थर को भी मौके पर आने हेतु बताया गया। वाहन में दो लोग संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी तथा राहुल पुत्र बज्जू ग्राम जीसऊ थाना कालसी सवार थे, फायर सर्विस की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने ज्ञात हुआ कि कार सवार व्यक्ति विकास नगर से पुराली भरकर अपने गांव जा रहे थे, इस दौरान अचानक पुराली में आग लग गई। घटना में वाहन लगभग पूर्ण रूप से जल गया है, घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों से पुलिस मुठभेड़

pahaadconnection

एनएच विभाग की लापरवाहियों पर मेयर ने लिया सख्त स्टेण्ड

pahaadconnection

राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज

pahaadconnection

Leave a Comment