Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

यातायात पुलिस ने बच्चों को पढाया यातायात नियमों का पाठ

Advertisement

उत्तरकाशी। यातायात पुलिस द्वारा गत 15 जनवरी से अगले 14 फरवरी तक जनपद में चलाये जा रहे ‘सड़क सुरक्षा माह’ के अंतर्गत आज निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा स्वामी घनश्यामानन्द सरस्वती विद्या मंदिर उच्चत्तर मध्यमिक विद्यालय लक्षेश्वर, उत्तरकाशी में सड़क सुरक्षा जनजागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जनजागरूकता शिविर में यातायात निरीक्षक नाथ द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, गुड सेमेरिटन व सड़क सुरक्षा की व्यापक जानकारी  देकर जागरुक किया गया। उनके द्वारा सभी को यातायात नियमों का पालन करने, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाने की आदि की जानकारी देकर सजग किया गया।  इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक साइन व निर्देशों की जानकारी भी प्रदान की गयी।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम धामी ने की प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित

pahaadconnection

भारत-अमरीका संयुक्त युद्ध अभ्यास वज्र प्रहार मेघालय के उमरोई में शुरू हुआ

pahaadconnection

Leave a Comment