Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कुर्मांचल परिषद के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दी शुभकामनाएं

Advertisement

देहरादून, 14 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर मकर संक्रांति एवं घुघुतिया त्यार (उत्तरायणी पर्व) के अवसर पर कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को घुघुति की माला पहनाकर मकर संक्रांति, घुघुतिया त्यार एवं उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और लोक संस्कृति को सशक्त करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, गोविन्द पांडे, कमल राज्वार, बबिता सलोनी, हंसा राणा, हेमा परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

7 नवंबर को बद्रीनाथ माणा गांव से प्रथम चरण की यात्रा का होगा आगाज

pahaadconnection

खिलाड़ियों ने उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखा

pahaadconnection

दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment