Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम

Advertisement

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश सरकार प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री देहरादून में दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का पहले चार अप्रैल को उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित था लेकिन कुछ राज्यों में चुनावी व्यस्तता के कारण यह टल गया था। अब प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं, हालांकि पीएमओ से प्रस्तावित दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के अलावा टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना व बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री जल्द उत्तराखंड आएंगे, उनके दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

त्याग और दान में महान् अन्तर : आचार्य श्री

pahaadconnection

श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का शुभारम्भ

pahaadconnection

फिर चला यातायात का सघन चेकिंग अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment