Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों से पुलिस मुठभेड़

Advertisement

देहरादून, 04 अप्रैल। राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिलने पर,बदमाशों का पीछा करने पर, गुनियाल गांव की जंगल मे एक बदमाश शांतनु त्यागी पुत्र विनय त्यागी निवासी ग्राम माढकी थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष को धर दबोचा। दूसरे बदमाश का पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसपर पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किए गए फायर में एक बदमाश मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी पुत्र तोसीम निवासी ग्राम अंबा बिहार थाना खालापार जनपद मुजफ़फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष के पैर में गोली लगी। जिससे बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया। घटनास्थल से बदमाश से एक पिस्टल बरामद हुई। घटना की सूचना पर तत्काल उच्चअधिकारी घटनास्थल पहुंचे। फिल्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। एसएसपी देहरादून व एसपी सिटी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व चिकित्सालय जाकर घायल बदमाश के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली गई व उपस्थित अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।.

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगले तीन से चार वर्षों में 200 हवाई अड्डों, वाटरड्रोम एवं हेलीपोर्ट के निर्माण का लक्ष्य: श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

pahaadconnection

मंत्री गणेश जोशी ने लिया शक्ति स्वरूपा कन्याओं का आशिर्वाद

pahaadconnection

विकास और विरासत का बद्रीनाथ विधानसभा सबसे उत्तम उदाहरण : अजय टम्टा

pahaadconnection

Leave a Comment