Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने किया चोपड़ा डूंगरी मोटर मार्ग का किया लोकापर्ण

Advertisement

रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनी जनता की समस्या। 2.44 करोड़ की लागत से निर्मित चोपड़ा डूंगरी मोटर मार्ग का किया लोकापर्ण।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के अंतर्गत अगस्तमुनि विकासखंड में तल्ला नागपुर क्षेत्र में बेला, सौड़ खुरड़ कमेडा, गडमिल, चापड़ चोपड़ा, कुरझन, डूंगरी, जोन्दला, सणगु धारकोट, धारकोट, मदोला, कोठगी, छिनका, क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनका समाधान करने का भरोसा क्षेत्रवासियों को दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत डूंगरी के लिए ₹2.44 करोड़ की लागत से चोपड़ा डूंगरी चापड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र वासियों की सड़क डामरीकरण की मांग थी, उसको पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि तल्लानागपुर लिफ्ट पेयजल योजना फेज-2 भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। पेयजल की जो समस्या है, उसका समाधान होगा। उन्होंने कहा कि कोठगी में 27 करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। जल्द वहाँ कक्षाओं का संचालन होगा। इसके साथ ही अलकनंदा नदी पर भी नगरासु- छिनका मोटर पुल का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। क्षेत्र के जो भी महत्वपूर्ण कार्य उनको पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्वागत सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
इस अवसर पर साथ मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट , बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय कपरवान जी , जिला पंचायत सदस्य श्री जयवर्धन कांडपाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमन बुटोला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गुलदार ने की खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर हमले की कोशिश

pahaadconnection

6 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

रक्षा राज्य मंत्री ने किए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते और सर्वश्रेष्ठ झांकी को पुरस्कार प्रदान

pahaadconnection

Leave a Comment