Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

एसएसपी दून की सख्ती के दिखता असर

Advertisement

देहरादून। उत्तर प्रदेश की लाइसेंसी रिवाल्वर को बिना अनुमति के उत्तराखण्ड की सीमा में लाना अभियुक्त को भारी पड़ गया। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में जनपद में प्रचिलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा रात्रि में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान वेदांश चौक के पास एक स्कार्पियां कार संख्या: यूपी-11- डीए-0025 को चैक किया गया तो वाहन में सवार व्यक्ति अमित थापा पुत्र पदम सिंह निवासी हाउस नं. डी-1 मिशन कम्पाउंड थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 42 वर्ष के कब्जे से एक लाईसेन्सी रिवाल्वर .22 रिवाल्वर बरामद हुआ, जिसका सीमा क्षेत्र जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश था किन्तु वाहन सवार अमित थापा द्वारा उक्त लाईसेंसी रिवाल्वर को बिना किसी वैध अनुमति के अपने साथ लेकर अनावश्यक रुप से अपने 6-7 अन्य साथियों के साथ घूम रहे थे। जिनसे पूछताछ करने पर वे विकासनगर आने का कोई वैध कारण नहीं बता पाये। लाइसेंसी रिवाल्वर को बिना वैध आधिकारिक अनुमति के नियमविरुद्ध तरीके से सीमा क्षेत्र से बाहर लेकर घूमने पर पुलिस द्वारा मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त करते हुए अभियुक्त अमित थापा को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना विकासनगर पर धारा 30 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के वाहन को मोटर अधिनियम में सीज करते हुए वाहन में सवार अन्य व्यक्तियों का सत्यापन कर धारा 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
अमित थापा पुत्र पदम सिंह निवासी हाउस नं. डी-1 मिशन कम्पाउंड थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग

pahaadconnection

राज्य महिला आयोग की उपा़ध्यक्षा ने की समूहों की महिलाओं के साथ बैठक

pahaadconnection

राजयपाल को दिया “देहरादून उत्तरायणी कौतिक महोत्सव-2026” के लिए निमंत्रण

pahaadconnection

Leave a Comment