Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने लिया श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग

Advertisement

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वानप्रस्थ आश्रम, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) में श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।श्रीमद्भागवत पुराण सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ है, जो भक्ति, भक्त और भगवंत के दिव्य संगम का मार्ग प्रशस्त करता है तथा मानव जीवन को धर्म, आस्था और सदाचार की ओर प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं धरोहरों के पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहलें की जा रही हैं।
इस पावन अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राखी सावंत ने प्रशंसकों से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने को कहा, क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती हैं।

pahaadconnection

नव नियुक्त आयुक्त विनय शंकर पांडे ने किया कार्यभार ग्रहण

pahaadconnection

नौनिहालों ने देखी पुलिस की दुनिया

pahaadconnection

Leave a Comment