Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले

Advertisement

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद पहले शनिवार, 25 अप्रैल को धाम स्थित भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए विधि-विधान से खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और जयकारों के साथ दर्शन किए।
आज दोपहर केदारनाथ धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग सहित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति तथा श्री केदार सभा के पदाधिकारीगण भैरवनाथ पहुंचे हवन यज्ञ पूजा अर्चना के बाद श्री भैरवनाथ जी कपाट खोले गये। केदारनाथ धाम में मौजूद श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर सभी देश विदेश के तीर्थयात्रियों को बधाई दी कहा कि केदारनाथ धाम के रक्षक श्री भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के बाद अब भगवान केदारनाथ जी की नित्य आरतियां संपन्न होंगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भकुंट भैरव नाथ को केदारनाथ धाम का रक्षक देवता माना जाता है। शीतकाल में जब केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद रहते हैं, तब इस क्षेत्र की रक्षा का दायित्व भैरवनाथ जी पर ही होता है। इसलिए केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भैरवनाथ मंदिर के दर्शन को भी विशेष महत्व देते हैं।
प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं इस वर्ष यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आज श्री भैरवनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग/ मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी विशाल मिश्रा, श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बीकेटीसी सदस्य डा विनीत पोस्ती, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी,प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, डीएस भुजवान सहित भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला, विपिन तिवारी, दीपक पंवार एवं श्री केदार सभा के सभी पदाधिकारीगण तथा तीर्थयात्री मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बजट सत्र के लिये सरकार ने विपक्ष के साथ कोई बातचीत नहीं की : यशपाल आर्य

pahaadconnection

सेंसेक्स 290 अंक गिरकर 57917 पर हुआ बंद, भारतीय बाजार पर दिखा फेडरल रेट का असर

pahaadconnection

77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी

pahaadconnection

Leave a Comment