Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

‘‘दून हस्तशिल्प बाजार’’ महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सेवा का सशक्त प्रतीक

Advertisement

देहरादून। प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने शनिवार को हर्षल फाउंडेशन द्वारा जीएमएस रोड़ देहरादून में आयोजित “दून हस्तशिल्प बाजार 2026” कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने कहा कि यह आयोजन केवल एक बाजार या प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक संवेदनशीलता का एक अनूठा संगम है। उन्होंने कहा, “आज जब हम इन स्टालों को देखते हैं, तो हमें केवल उत्पाद नहीं, बल्कि उनके पीछे छिपी महिलाओं का संघर्ष, आत्मविश्वास और उनके सपनों की उड़ान दिखाई देती है।”
उन्होंने हर्षल फाउंडेशन के कार्यों की सराहना सराहना करते हुए कहा कि संस्था जिस प्रतिबद्धता के साथ समाज के उपेक्षित वर्गों, विशेषकर दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इस आयोजन से होने वाली आय को दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु समर्पित किया जाता है।
श्रीमती कौर ने इस बात पर विशेष बल दिया कि देहरादून के साथ-साथ विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर और इंदौर जैसे शहरों से महिला उद्यमियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की यह पहल अब एक व्यापक आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महिला उद्यमियों और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें।
कार्यक्रम में डॉ. रमा गोयल ने फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. रमा गोयल, हर्षल फाउंडेशन की पूरी टीम, विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला उद्यमी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप वजन को कम करना हैं तो इन चीजों को डायट में करें शामिल

pahaadconnection

राज्यपाल ने 13 टीबी रोगियों को वितरित की मासिक पोषण किट

pahaadconnection

अच्छा सोचें, अच्छा पढ़ें, अच्छा करेंः डॉ रमेश पोखरियाल निशंक

pahaadconnection

Leave a Comment