Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा बना रही नए आयाम

Advertisement

रुद्रप्रयाग। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई सुनियोजित एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के फलस्वरूप इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम यात्रा नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यात्रा के सफल संचालन का प्रत्यक्ष लाभ न केवल श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के रूप में मिला है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, परिवहन संचालकों तथा स्वरोजगार से जुड़े हजारों लोगों की आर्थिकी को भी नई मजबूती प्राप्त हुई है।
आज तक कुल 11,58,395 श्रद्धालु बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जो यात्रा के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था एवं प्रशासन द्वारा विकसित विश्वास का प्रमाण है।
अगस्त्यमुनि व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने कहा कि यात्रा सीजन शुरू होने से पहले खाड़ी देशों में चल रहे तनाव को लेकर व्यापारियों के बीच आशंकाएं थीं कि इसका प्रभाव केदारनाथ यात्रा पर पड़ सकता है, लेकिन राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और प्रभावी प्रबंधन के चलते सभी आशंकाएं निराधार साबित हुईं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों एवं अन्य स्वरोजगार से जुड़े लोगों को व्यापक आर्थिक लाभ मिला है। उन्होंने सफल एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालन के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
होटल संचालक ऋषभ नौटियाल ने कहा कि इस वर्ष केदारनाथ यात्रा अत्यंत सफल रही है और इसका सकारात्मक प्रभाव स्थानीय होटल व्यवसाय पर स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से होटल व्यवसाय को अच्छा लाभ प्राप्त हुआ तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने से श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हुआ।
गुप्तकाशी व्यापार सभा के महासचिव आशीष बिष्ट ने यात्रा के सफल संचालन के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर यातायात व्यवस्था, सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंधन, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के कारण इस वर्ष केदारनाथ यात्रा ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का सीधा सकारात्मक प्रभाव स्थानीय व्यापार एवं पर्यटन गतिविधियों पर पड़ा है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
गौरीकुंड व्यापार सभा के अध्यक्ष राम चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि इस वर्ष केदारनाथ यात्रा का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा है। बेहतर व्यवस्थाओं के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना रहा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या का लाभ स्थानीय युवाओं को रोजगार के रूप में मिला है। होटल व्यवसाय, परिवहन सेवाएं, घोड़ा-खच्चर संचालन, दुकानदारों एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।
स्थानीय व्यापारिक संगठनों एवं होटल व्यवसायियों ने एक स्वर में कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रभावी प्रयासों ने केदारनाथ यात्रा को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाया है। इन व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं का विश्वास बढ़ा है और इसका प्रत्यक्ष लाभ स्थानीय व्यापार एवं आध्यात्मिक पर्यटन को प्राप्त हुआ है।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा की यह सफलता प्रशासन, विभिन्न विभागों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जिसने धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई दिशा प्रदान की है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वॉर रूम पहुंची प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पाण्डे

pahaadconnection

सीएम ने की श्री कैंची धाम में पूजा-अर्चना

pahaadconnection

बड़े फैसलों वाला होगा मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल

pahaadconnection

Leave a Comment