Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मोदी राज में आए नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्र भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल (12 वर्ष) पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 12 वर्षों में भारत ने जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत संरचना, आर्थिक सशक्तिकरण, महिला उत्थान, युवा विकास, किसान कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन वर्षों में शासन की प्रत्येक नीति और योजना का केंद्र बिंदु समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, मानसखंड मंदिर माला मिशन तथा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के अंतर्गत हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों ने देवभूमि को नई पहचान दिलाई है। इन परियोजनाओं ने प्रदेश में कनेक्टिविटी, धार्मिक पर्यटन, तीर्थाटन, रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, महामंत्री कुंदन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

वोटर चेतना अभियान मे नही राजनीति तलाश कांग्रेस की बौखलाहट : चौहान

pahaadconnection

आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment