Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनता मिलन में अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Advertisement

चमोली, 15 जून। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया। जनता मिलन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यटन, वन विभाग, पेयजल, सड़क संपर्क, पुल निर्माण एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं।
कार्यक्रम में नैथोली निवासी सुरेन्द्र सिंह रावत ने क्षेत्र में सड़क, विद्युत एवं वन विभाग से संबंधित समस्याएं उठाईं। उनकी गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं ग्राम सभा तोलमा के ग्रामीणों ने सुराईथोटा से तोलमा तक सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा झूला पुल की मरम्मत न होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त सानिया नेगी, गोविन्द राम, शुक्रू लाल, जसपाल सिंह सहित अन्य फरियादियों ने भी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। सभी मामलों में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, यूपीसीएल, जल संस्थान, जल निगम, श्रम, आबकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर वास्तविक समाधान आधारित होना चाहिए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित करें।
जनता मिलन कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मजबूत बाढ़ आपदा प्रबंधन प्रणाली का गंभीर विषय उठाया

pahaadconnection

एयरटेल आईक्यू रीच लॉन्च

pahaadconnection

दिल्ली में ग्रैप 4 पॉलिसी लागू : उत्तराखंड परिवहन निगम ने उठाये प्रभावी कदम

pahaadconnection

Leave a Comment