Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली विस्तृत समीक्षा बैठक

Advertisement

चम्पावत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान, बनबसा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार, चम्पावत में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए विस्तृत दिशा- निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि योग दिवस का आयोजन जनसहभागिता का उत्सव है तथा इसे गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा सभी सम्बंधित व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले योग साधकों, अतिथियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए भोजन, आवास एवं परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग मैट, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम , मंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों एवं आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय संस्कृति एवं जीवन शैली का वैश्विक उत्सव बन चुका है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से 21 जून को आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, सहायक परियोजना निदेशक विमीय जोशी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल(से.नि.) उमेद सिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनंद सिंह गुसाई, डॉ प्रकाश सिंह, अधिशासी अधिकारी विद्युत विजय सरकारिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राहुल गांधी का पौड़ी दौरा होगा ऐतिहासिक, पूर्व सैनिकों और युवाओं की आवाज़ को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

pahaadconnection

नगर निगम परिसर में स्वच्छता वाररुम की स्थापना

pahaadconnection

चौबटिया गार्डन अब सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा खुला

pahaadconnection

Leave a Comment