Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भिलाडू स्टेडियम निर्माण में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री

Advertisement

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र मसूरी स्थित भिलाडू में स्टेडियम के संबंध में जिला प्रशासन खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भिलाडू स्टेडियम के लिए एक्टेंशन मार्ग हेतु चिहिन्त वन भूमि में वन विभाग द्वारा समय-समय पर उठाई जा रही आपत्तियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भिलाडू स्टेडियम परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इससे संबंधित सभी कागजी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा किया जाए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मालसी, झड़ीपानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, परियोजना प्रबंधक पेयजल निगम रविंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक खेल शक्ति सिंह, अधिशासी अभियंता नगर निगम रजित कोटियाल, नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, जिला कीट अधिकारी रविंद्र भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री ने आयुषशाला ऐक्सपो-2023 आयोजन के लिए दी शुभकामनाएं

pahaadconnection

श्रद्धा पूर्वक मनाया गुरु हरगोबिंद साहिब का 428 वां पावन प्रकाश पर्व

pahaadconnection

आरक्षी सुमित नेगी को किया मैन ऑफ द मंथ चयनित कर सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment