Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एसएसपी की अभिनव पहल: जनपद में ‘टीम गौरा’ का गठन

Advertisement

टिहरी. प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारी आत्मरक्षा एवं कानून की सशक्त जानकारी से होंगी सुसज्जित — स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय रहकर महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं विश्वास की भावना करेंगी सुदृढ़
महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘टीम गौरा’ का गठन किया है।
प्रशिक्षित महिला उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी अब आत्मरक्षा तकनीकों, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, POSH Act, SHe-Box, गौरा शक्ति ऐप एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विशेषज्ञ जानकारी के साथ जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम स्तर तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाएंगी। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर उनमें आत्मविश्वास, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ करेंगी।
‘टीम गौरा’ के माध्यम से महिला बीट व्यवस्था को और अधिक सक्रिय बनाते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, प्रभावी पुलिस उपस्थिति एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और निडर महसूस कर सके।
टिहरी पुलिस का संकल्प — सुरक्षित महिला, सुरक्षित बच्चे, सुरक्षित समाज।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की मोबाइल वैन

pahaadconnection

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सुविधा सम्पन्न होती अपनी सरकारी जनमन की स्वास्थ्य सेवाएं

pahaadconnection

एसएसपी देहरादून की अनोखी सीख, 2 कोतवालों को किया 6 घंटे के लिए पुलिस कार्यालय मे अटैच

pahaadconnection

Leave a Comment