Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे

Advertisement

चमोली. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद चमोली में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत कर्णप्रयाग तहसील सभागार में निर्वाचक नामावली प्रेक्षक एवं अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
प्रेक्षक ने कहा कि बीएलओ और बीएलए मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं आमजन से पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है।
बैठक के बाद प्रेक्षक ने कर्णप्रयाग के मतदान केंद्र संख्या 26, 27 एवं 28 का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण गठन के लिये कार्रवाई तेज करने के निर्देश

pahaadconnection

कांग्रेस ने कभी समय पर नही कराये निकाय चुनाव, अब प्रकिया पर उठा रही सवाल : भट्ट

pahaadconnection

मानक पूर्ण करने पर घोषित होंगे आयुष्मान ग्रामः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment