Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही स्कूल फीस और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्कूल अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे कमीशनखोरी को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति से प्रदेश का हर अभिभावक परेशान और असहाय महसूस कर रहा है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करते हुए सरकार से मांग की कि फीस नियंत्रण और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
ज्योति रौतेला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
उन्होंने प्रदेश के सभी अभिभावकों से इस जनहित के आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक आवाज ही सरकार को जवाबदेह बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है।
इस प्रदर्शन में आशा मनोरमा शर्मा, उर्मिला दढ़ियाल, अंशुल त्यागी, अनीता सकलानी, प्रिया थापा, पायल बहल, देवेंद्र कौर, भावना शर्मा, रश्मि देवरानी, मधु उनियाल, राधिका शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, गौरव रावत, प्रियांशु गौड़, शशांक जोशी, सिद्धार्थ जोशी, सोनू तिवारी, माही जेटली, आर्यन सेमवाल, अभिमन्यु नेगी, हेमंत पठारी, समीर, कुमार, सूरज, कुलदीप आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित, चलेगा 23 फरवरी से 11 मार्च तक

pahaadconnection

चमोली कंरट हादसाः पीड़ित परिवारों ने मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन

pahaadconnection

हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

pahaadconnection

Leave a Comment