Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर कांग्रेस ने जताया विरोध

Advertisement

कोटद्वार। दिल्ली में छात्रों के समर्थन में आयोजित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई गिरफ्तारी एवं कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के जिलाध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) यमकेश्वर चतर सिंह चौहान जी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण की मांग करते हुए कहा गया कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले जनप्रतिनिधियों और छात्रों के साथ इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। छात्रों की मांगों का सम्मान किया जाना चाहिए तथा विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई गिरफ्तारी एवं कथित अभद्र व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनता की आवाज़ को दबाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी, नगर अध्यक्ष आदेश तोमर जी, पीसीसी सदस्य रुचि कैंतुरा जी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा जी, सभासद मुरली शर्मा जी, युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अंकित गुप्ता जी, ब्लॉक युवा अध्यक्ष हर्षित मेहता जी, सुनील शर्मा, दुर्गेश शर्मा , सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सोहना विधानसभा : कांग्रेस में मचा घमासान

pahaadconnection

राज्यपाल से की महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुलाकात

pahaadconnection

परिवार हमारे देश की प्राचीन सभ्यता का मूल : राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment