Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

तकनीकी कर्मचारियों की मांगों पर कृषि मंत्री ने सचिव कृषि को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Advertisement

देहरादून, 24 जुलाई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय में राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखंड के तकनीकी कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन कृषि मंत्री को सौंपा।
ज्ञापन में तकनीकी कर्मचारियों को कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों की तर्ज पर वाहन भत्ता दिए जाने, उद्यान पर्यवेक्षक (वर्ग-3), सहायक विकास अधिकारी (वर्ग-2) एवं ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक (वर्ग-1) के वेतनमान में संशोधन करने तथा विभाग में रिक्त 415 आउटसोर्स उद्यान सहायक/माली के पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने के संबध में ज्ञापन सौंपा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ज्ञापन में शामिल सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए सचिव कृषि को मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आबादी क्षेत्र से गुजरेगा बुआखाल-चोपड्यूं राष्ट्रीय राजमार्गः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए तुलसी का यह खास उपाय जरूर करें

pahaadconnection

“जीएसटी बचत उत्सव” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment