Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री के प्रयासों को मिल रही बड़ी सफलता

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। देहरादून और देश के अन्य प्रमुख शहरों के बीच रेल सेवाओं के विस्तार तथा जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों, जिनमें देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का मुंबई तक विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण रेल सेवाओं से जुड़े सुझाव शामिल हैं, उन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
रेल मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर विस्तृत परीक्षण के बाद उपयुक्त कार्यवाही की जाएगी, जिससे उत्तराखण्ड की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल आगे बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थाटन वाला राज्य है, जहां प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। साथ ही बड़ी संख्या में राज्य के लोग देश के विभिन्न महानगरों, विशेषकर मुंबई एवं पश्चिम भारत में निवास करते हैं। ऐसे में रेल सेवाओं का विस्तार राज्यवासियों, यात्रियों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे उत्तराखण्ड की रेल संपर्क व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश के आर्थिक, पर्यटन एवं सामाजिक विकास को भी गति प्राप्त होगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित दीन दयाल अन्त्योदय योजना अंतर्गत सरस गैलरी उत्सव का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप फीता काट कर किया गया।

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने दी राज्य योजना के अंतर्गत धनराशि की स्वीकृति

pahaadconnection

अभिनेता रणबीर कपूर लेंगे एक्टिंग से ब्रेक, वजह है बेहद दिलचस्प

pahaadconnection

Leave a Comment