Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गौ प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रमुख द्वारीखाल ने किया गौ कथा का श्रवण

Advertisement

देहरादून/पौडी गढवाल। आज गौ प्रतिष्ठा महोत्सव में गौ माता के संरक्षण एवं गौ कथा के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने प्रतिभाग कर गौ कथा सुनकर पुण्य अर्जित किया। गौ समिति के संरक्षक मनोहर लाल जुयाल ग्राम नैरूल द्वारा आयोजित गौ प्रतिष्ठा महोत्सव में वेदाचार्य सीतारमण जी एवं गौ रक्षक गोपाल मणी जी महाराज द्वारा अपने दिब्य ओजस्वी वाणी एवं विचारों से गौ माता के बारे में जानकारी से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया, उन्होने कहा कि गौ माताओं में समस्त देवी देवताओं का वास होता है इसलिए हम पुराणों से ही गौ माता की पूजा करते आये है हमें गौ माता की पूजा एवं रक्षा करनी चाहिये, प्रमुख राणा द्वारा वेदाचार्य सीतारमण जी एवं गोपालमणी महाराज का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त किया तथा गौ रक्षक समिति के आयोजक मनोहर लाल जी का आभार ब्यक्त किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में श्रोतागणा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आदर्श चुनाव आचार संहिता के उलंघन की शिकायत पर नहीं हो रहीं कार्रवाई

pahaadconnection

महाराज ने मुख्यमंत्री को सौंपा चार धाम यात्रियों की दुर्घटना सुरक्षा बीमा का चैक

pahaadconnection

ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ भरपूर विकास : अग्रवाल

pahaadconnection

Leave a Comment