Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यउत्तराखंड

नम आंखों से ग्रामीणों ने माँ नन्दा की डोली को दी विदाई, जयकारों से गूंजता रहा वाण

Advertisement

चमोली। माँ नन्दा जात गुरुवार को वाण से गैरोली पातल होते हुए वेदनी की ओर रवाना हुई। डोली के प्रस्थान के दौरान वाण का माहौल भावुक हो उठा। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माँ नन्दा की डोली को विदाई दी। जयकारों, जागरों और पारंपरिक मांगल गीतों से पूरा वाण क्षेत्र गूंजता रहा।
इस दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने माँ नन्दा की डोली की विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
डीएम एवं एसपी ने यात्रा पड़ाव और मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आगामी पड़ावों पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कठिन और दुर्गम पर्वतीय मार्ग के बावजूद श्रद्धालुओं में माँ नन्दा के प्रति आस्था और उत्साह बना हुआ है। डोली के साथ श्रद्धालु पारंपरिक जागर, मांगल गीत और जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
इस दौरान विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा सहित जनप्रतिनिधि, वाणवासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

pahaadconnection

पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ उत्तरायणी मेले का भव्य शुभारंभ

pahaadconnection

सांस्कृतिक गौरव प्रतिष्ठा का महापर्व : शिवप्रकाश

pahaadconnection

Leave a Comment