Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

कृषि मंत्री बोले : प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड दौरा होगा ऐतिहासिक

Advertisement

हल्द्वानी, 06 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को हल्द्वानी में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने चार दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे से लौटने के बाद हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को जनपद पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने पिथौरागढ़, लोहाघाट, जागेश्वर आदि प्रस्तावित स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरा प्रदेश उनके आगमन को लेकर उत्साहित है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत सभी जनपदों में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। पार्टी स्तर पर भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले जागेश्वर, ज्योलिकोंग, आदि कैलाश, पार्वती कुंड, गुंजी में आईटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात सहित पिथौरागढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को करीब दोपहर 02 बजे नैनी सैनी हवाई अड्डा पहुंचेंगे और उसके बाद पिथौरागढ़ के वल्दिया स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम मायावती आश्रम में होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हल्द्वानी पहुंचने पर मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सरकार में दावित्वधारी सुरेश भट्ट सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वाहनों की निष्पक्षता एंव सघनता से चैकिंग करने के निर्देश

pahaadconnection

कर्णप्रयाग पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

pahaadconnection

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष से मिला पीसीएस अभ्यर्थियों का शिष्टमंडल ,परीक्षा स्थगित करने व महिला आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग।

pahaadconnection

Leave a Comment