Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर की श्रीरामलीला महोत्सव -2026 की आमंत्रण पुस्तिका का विमोचन

Advertisement

संदीप गोयल\एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा द्वितीय नवरात्रे 12 अक्टूबर से शुभारम्भित श्री रामलीला महोत्सव -2026 की आमंत्रण पुस्तिका का विमोचन श्रीरामलीला रंगमंच पर ट्रस्ट के संरक्षक जयभगवान साहू, प्रधान योगेश अग्रवाल, एडवोकेट, उप प्रधान संजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य अमन कन्नौजिया, आदित्य गुप्ता, मोहित अग्रवाल आदि की गरिमामई उपस्थिति में विमोचन किया गया।

Advertisement

प्रधान योगेश अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले श्री रामलीला महोत्सव -2026 की तैयारी के लिये रिहर्सल आज से लीला मंचन स्थल पर ही प्रारंभ हो चुकी है जिस हेतु सभी पात्रों के समय पर पहुंचने की सूचना प्राप्त हो चुकी है। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर के मंत्री अजय गोयल तथा कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अतिथियो तथा दर्शकों की मांग पर इस वर्ष की श्री रामलीला मंचन हेतु मंच को काफी बड़ा बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य अमन कन्नौजिया ने बताया कि शासन प्रशासन स्तर से आयोजन की आवश्यक सभी अनुमति की प्रक्रिया जारी है। वरिष्ठ संरक्षक विजय जैन ने श्री रामलीला महोत्सव के श्रृद्धालू दर्शकों तथा अतिथि से उनकी उपस्थिति एवं सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी ने विकास भवन कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

pahaadconnection

हरेला पर्व के अवसर पर संस्था के सदस्यो को किया सम्मानित

pahaadconnection

कच्ची शराब तस्करों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्यवाही

pahaadconnection

Leave a Comment