Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

‘ग्रहण’ एक भावनात्मक रूप से सशक्त लघु फिल्म : सूर्यकांत धस्माना

Advertisement

देहरादून । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने आज सिल्वर सिटी मॉल, पीवीआर में देहरादून की युवा पीढ़ी द्वारा निर्मित लघु फिल्म ‘ग्रहण देखी। श्री धस्माना ने फिल्म की निर्माता और मुख्य अभिनेत्री सौम्या बाली और निर्देशक शारिक अली खान के कठिन परिश्रम और शानदार काम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कम समय में अपनी पटकथा को परदे पर साबित करना बहुत कठिन होता है, लेकिन सौम्या और शारिक ने यह काम बेहतरीन तरीके से किया है। ‘ग्रहण’ एक भावनात्मक रूप से सशक्त लघु फिल्म है, जो एक सामान्य व्यक्ति के सामाजिक दबाव, व्यक्तिगत द्वंद्व और जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच फंसने की कहानी कहती है। जब सामाजिक निर्णय व्यक्तिगत सच्चाई पर ग्रहण लगाने लगता है, तो नायक आशा को बचाए रखते हुए भावनात्मक पतन का सामना करता है। यह फिल्म व्यक्तिगत सत्य, सामाजिक अपेक्षाओं, भावनात्मक संवेदनशीलता और स्वीकृति की मानवीय आवश्यकता को बेहद आत्मीयता से दर्शाती है। ‘ग्रहण’ देहरादून, उत्तराखंड के फिल्मकार, लेखक और अभिनेता शारिक अली खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। फिल्म का निर्माण देहरादून की ही सौम्या बाली ने किया है, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में भी हैं। ‘ग्रहण’ की यात्रा तब पूरी हुई जब फिल्म को 11वें देहरादून फिल्म फेस्टिवल 2026 में सम्मानित किया गया। दोनों फिल्मकारों के लिए अपनी पहली फिल्म का अपने ही गृह नगर में सम्मानित होना एक विशेष उपलब्धि है। एक स्वतंत्र प्रोडक्शन के रूप में बनी ‘ग्रहण’ इस बात का प्रमाण है कि कैसे देहरादून के दो युवा फिल्मकारों ने एक व्यक्तिगत कहानी को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विवादों में घिरीं गौरी ने ‘पठान’ के लिए किया पोस्ट, पति की फिल्म के लिए लिखा- ‘रिकॉर्ड तोड़…’

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने प्रदान किए चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

pahaadconnection

उड़ान 50 के टेंडर में शामिल की जाएगी गौचर व चिन्यालीसौड़ की हवाई सेवा

pahaadconnection

Leave a Comment