Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

विधान सभा अध्यक्ष ने किया खिलाड़ियों एवं रक्तवीरों का उत्साहवर्धन

Advertisement

रुड़की। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने आज फोनिक्स विश्वविद्यालय ईमलीखेड़ा रुड़की में वीर शहीद सोनित एवं विकास सैनी की पावन स्मृति में आयोजित मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट एवं रक्तदान शिविर में प्रतिभाग कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा खिलाड़ियों एवं रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा की शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, साहस, एकता और भाईचारे की भावना को सशक्त करने का सशक्त मंच भी हैं। इस पुनीत आयोजन के लिए आयोजक खेलो स्किल स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट एवं समस्त आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। माँ भारती के वीर सपूतों का बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में अमर रहेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ मधु सिंह, दर्जाधारी राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रोमा सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, नगर पंचायत इमलीखेड़ा मनोज सैनी, चेयरमैन फोनिक्स विद्यालय चेरब जैन, विजेंद्र पाल, राजबाला, अनिल पाल, राम गोपाल बंसल भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आईजी गढ़वाल व एसएसपी हरिद्वार ने लौटाए लोगो के मोबाइल फोन

pahaadconnection

सीएम ने विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

pahaadconnection

धन से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए अपनाएं यह वास्तु उपाय

pahaadconnection

Leave a Comment