Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

कृषि प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत लगातार जन कल्याणकारी एवं विकासपरक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र ग्रामीणों एवं कृषकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि जनपद के वाइब्रेंट विलेज पासम में ग्राम प्रधान श्रीमती हेमा देवी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री नैन राम की संयुक्त अध्यक्षता में कृषि प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय योजना के अंतर्गत 160 से अधिक लाभार्थी किसानों को उन्नत किस्म के लहसुन बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत लगातार जन कल्याणकारी एवं विकासपरक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र ग्रामीणों एवं कृषकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि जनपद के वाइब्रेंट विलेज पासम में ग्राम प्रधान श्रीमती हेमा देवी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री नैन राम की संयुक्त अध्यक्षता में कृषि प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय योजना के अंतर्गत 160 से अधिक लाभार्थी किसानों को उन्नत किस्म के लहसुन बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को पॉलीहाउस निर्माण, कीवी मिशन तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित अन्य स्वरोजगारपरक योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान कर इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं दूसरी ओर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम कूण में एमआईडीएच (MIDH) योजना के तहत विशेष कृषि शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 से अधिक कृषकों को उन्नत प्रजाति के प्याज, मटर, चुकंदर तथा मेथी आदि के बीजों का निशुल्क वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कृषकों द्वारा उन्नत बीजों की उपलब्धता हेतु मांग की गई थी, जिसके त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को इस विशेष कैम्प का आयोजन कर किसानों को राहत पहुंचाई गई। इस अवसर पर उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं आधुनिक कृषि/उद्यान तकनीकों के प्रति जागरूक भी किया गया।

में उपस्थित कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को पॉलीहाउस निर्माण, कीवी मिशन तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित अन्य स्वरोजगारपरक योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान कर इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं दूसरी ओर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम कूण में एमआईडीएच निशुल्क वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कृषकों द्वारा उन्नत बीजों की उपलब्धता हेतु मांग की गई थी, जिसके त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को इस विशेष कैम्प का आयोजन कर किसानों को राहत पहुंचाई गई। इस अवसर पर उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं आधुनिक कृषि/उद्यान तकनीकों के प्रति जागरूक भी किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिला प्रशिक्षणार्थियो को दिया मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

pahaadconnection

पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन

pahaadconnection

मानचित्र निस्तारण की समय सीमा कम करने पर विचार कर रही सरकार : डा. प्रेमचंद अग्रवाल

pahaadconnection

Leave a Comment