रुद्रप्रयाग, 17 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बरसूड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में 68 ग्रामीणों चेस्ट एक्स-रे किए गए व 06 ग्रामीणों के बलगम नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन पर राजकीय इंटर कॉलेज बरसूड़ी में बहुद्देशीय शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पारूल गोयल ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच करने से बीमारियों की पहचान व उपचार संभव हो पाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव स्तर पर लगाए जा रहे टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविरों में बढचढ कर प्रतिभाग करने की अपील भी की। स्वास्थ्य शिविर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की टीम द्वारा 68 ग्रामीणों के टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग की व 06 ग्रामीणों के बलगम नमूने जांच के लिए एकत्र किए। वहीं, काउंसलर द्वारा किशोरियों की माहवारी स्वच्छता व पोषण को लेकर काउंसलिंग की गई, साथ ही उन्हें एचपीवी टीकाकरण के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 110 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें से 34 लोगों की उच्चरक्तचाप व मधुमेह जांच की गई। वहीं, 01 बालिका को एचपीवी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य टीम में डाॅ. प्रियांशी, फार्मेसिस्ट गोपाल सिंह रौतेला, एएनएम अंजना चमोली, काउंसलर परिवार नियोजन रेखा जोशाी, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर एनटीईपी सुमन रावत, एक्सरे टैक्नीशियन रजत थपलियाल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अभिषेक, आदि मौजूद रहे।
