Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटना, 16 लोग घायल

Advertisement

रुद्रप्रयाग, 17 अक्टूबर। जनपद रुद्रप्रयाग में अपराह्न 02:33 बजे पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप टेम्पो ट्रैवलर वाहन संख्या डीएल 01 वीसी 6074 अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में चालक सहित कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 08 महिलाएं एवं 08 पुरुष शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाते हुए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडीआरएफ टीम एवं 108 एंबुलेंस को तत्काल सूचित किया गया। इसके बाद डीडीआरएफ टीम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पुलिस, कोतवाली रुद्रप्रयाग के एसएचओ तथा 108 एंबुलेंस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में घायल सभी 16 व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिला चिकित्सालय, रुद्रप्रयाग में सभी घायलों का उपचार जारी है तथा संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक समन्वय बनाए रखा जा रहा है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विंटर सीजन में बेर का सेवन करने से मिलते हैं अनेक लाभ, जाने विस्तार से

pahaadconnection

सीएम आवास पहुंचा शुभंकर ‘मौली’

pahaadconnection

राजकीय इंटर कॉलेज डोभाल वाला में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

pahaadconnection

Leave a Comment