Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Advertisement

देहरादून, 17 अक्टूबर। दून पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुये चैकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया वाहन बरामद हुआ हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि  हैं, नशे की लत के चलते वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कुंदन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी 108 मिश्रा निवास, टीएचडीसी कॉलोनी, देहराखास, पटेल नगर द्वारा अपने दुपहिया वाहन के चोरी होने के संबंध में दी गईं तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा अपराध सख्या-760/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आईएसबीटी में चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त नवीश पुत्र अनीश निवासी खालापार मुजफ्फरनगर हाल निवासी देहरा खास, पटेल नगर, देहरादून उम्र 22 वर्ष को चोरी किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी के वाहन को बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

pahaadconnection

कुमाऊनी बैठकी होली का आयोजन

pahaadconnection

 आज के छात्र भविष्य में देश और समाज का नेतृत्व करेंगे

pahaadconnection

Leave a Comment