Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

कैंट विधायक ने किया सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 18 अक्टूबर। कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर वार्ड 41 इंदिरा पुरम के चमन विहार फेस 2 में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से बनने जा रही सी.सी.सड़क  निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि चमन विहार क्षेत्र में लगभग 55 लाख की लगत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ । चमन विहार क्षेत्र में सीवर लाइन की सुविधा नहीं जिसके लिए प्रयास किये गये और 6.5 करोड़ की लगत से सीवर कार्य पूर्ण हो चुका है।  इस अवसर पर कैंट विधायक ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से ही काली मंदिर, साईं मंदिर इंदिरा पुरम और अन्य वार्डों में भी काम चल रहा है। इस अवसर पर पार्षद बबीता गुप्ता, सोसायटी के अध्यक्ष गौतम क्षेत्री आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

झारखंडः बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल

pahaadconnection

नए साल में होगा चारधाम यात्रा प्राधिकरण का गठन

pahaadconnection

सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र–छात्राओं के सुझाव : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment