Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

राज्यपाल ने किया पुस्तक ‘‘अनथक युयुत्सा’’ का विमोचन

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 18 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के कार्यकाल पूर्ण होने के फलस्वरूप आज लोक भवन, देहरादून से विदा हुए। इस अवसर पर पीएसी की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लोक भवन से विदाई के समय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं तथा उनके साथ बिताए गए समय और अनुभवों को स्मरण किया। सभी ने उनके आगामी जीवन के लिए सुख, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने लोक भवन परिवार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग, समर्पण और टीम भावना के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में बिताए गए पांच वर्ष उनके जीवन का विशेष और यादगार समय रहे हैं। इस दौरान उन्हें प्रदेश की जनता से आत्मीय जुड़ाव बनाने और जनसेवा के विभिन्न अवसरों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ।  इससे पूर्व, एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्यपाल ने अपने जीवन पर आधारित पुस्तक ‘‘अनथक युयुत्सा’’ का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक प्रोफेसर अधीर यादव हैं।  पुस्तक ‘‘अनथक युयुत्सा’’ में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की पंजाब के एक गांव से भारतीय सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद तक की प्रेरक जीवन-यात्रा को दर्शाया गया है। पुस्तक में उनके सैन्य अनुभवों, चुनौतियों और संघर्षों के साथ-साथ राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प और साहस को रेखांकित किया गया है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, प्रोफेसर अधीर यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी और लोक भवन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कृषि मंत्री ने दी नवोन्मेषी कृषक डॉ. पूजा गौड़ बधाई

pahaadconnection

इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन

pahaadconnection

मोदी सरकार के इशारे पर घुटने टेके खडी केंद्रीय जांच एजेंसी : करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment