Advertisement
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 18 अक्टूबर। कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर वार्ड 41 इंदिरा पुरम के चमन विहार फेस 2 में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से बनने जा रही सी.सी.सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि चमन विहार क्षेत्र में लगभग 55 लाख की लगत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ । चमन विहार क्षेत्र में सीवर लाइन की सुविधा नहीं जिसके लिए प्रयास किये गये और 6.5 करोड़ की लगत से सीवर कार्य पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर कैंट विधायक ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से ही काली मंदिर, साईं मंदिर इंदिरा पुरम और अन्य वार्डों में भी काम चल रहा है। इस अवसर पर पार्षद बबीता गुप्ता, सोसायटी के अध्यक्ष गौतम क्षेत्री आदि लोग मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
