Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

वाल्मीकि युवा ज्ञान सागर महोत्सव 2026 में युवाओं को मिला ‘विकसित भारत 2047’ अवॉर्ड

Advertisement

देहरादून, 24 अक्टूबर। देहरादून में वाल्मीकि युवा ज्ञान सागर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाना, युवाओं को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘युवा फॉर 2047 – विकसित भारत अवॉर्ड’ के माध्यम से 18 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें से शीर्ष तीन विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मोबाइल फोन भेंट किए गए, ताकि वे आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का लाभ उठाकर अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा सकें। इसके अतिरिक्त सर्वसमाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 50 गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में युवाओं के बीच सामाजिक समरसता, शिक्षा के साथ संस्कारों का जुड़ाव तथा विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं डिबेट आयोजित की गई। इन विषयों के माध्यम से युवाओं को समाज में सद्भाव बनाए रखने, शिक्षा के महत्व को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ एवं मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रेरित किया तथा सामाजिक समरसता, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए आयोजक ऋषभ पाल और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता ऋषभ पाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, समानता, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है। युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कारों से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी से ही साकार होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन चंचल ने की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री फरिदिंदरनाथ शर्मा, भाजपा महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, आदित्य चौहान, श्रीमती नेहा जोशी, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, अशोक वर्मा, श्रीमती गीता खन्ना, विनोद उनियाल एवं विशाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों और युवाओं को प्रोत्साहित करने, शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देने तथा सामाजिक समरसता के लिए किए जाने वाले प्रयासों के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन मंडली के सदस्यों ईशा सूद, भावना चौधरी, कुलवंत सूद, हनी सूद, युवराज चौहान, सोनित कुमार, हनी सिसोदिया, तरुण, विपुल, करण गागड़ एवं हिमांशु सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महोत्सव का समापन शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता, युवा सशक्तीकरण और विकसित भारत 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड के पौड़ी के रहने वाले है नए सीडीएस अनिल चौहान ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाए

pahaadconnection

जन-जागरूता टीम ने चलाया अभियान

pahaadconnection

“बिल लाओ इनाम पाओ योजना“ के तहत निकाले गये विजेताओं के लक्की ड्रा

pahaadconnection

Leave a Comment