Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करने के निर्देश

Advertisement

अल्मोड़ा। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों एवं मिष्ठान सामग्री में मिलावट की रोकथाम तथा जनसामान्य के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में विशेष अभियान चलाकर मिष्ठान आदि प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी/खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत संयुक्त रूप से समय-समय पर विशेष अभियान संचालित करते हुए प्रतिष्ठानों की जांच एवं छापेमारी की कार्रवाई सुनिश्चित करें। जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि दीपावली पर्व के दौरान मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए जनहित में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को भी छापेमारी की कार्रवाई के लिए निर्देशित करने को कहा गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता पर आवंटित की जाएंगी दुकानें

pahaadconnection

कमर्शियल संस्थानों के बेसमेंट पार्किंग का शत- प्रतिशत उपयोग कराना सुनिश्चित करेंः मुख्य सचिव

pahaadconnection

एसएसपी हरिद्वार ने जारी की सख्त चेतावनी

pahaadconnection

Leave a Comment