Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ किया वृक्षारोपण

Advertisement

देहरादून,17 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर  जनपद में विकासखंड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर एवं विभागों के कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण  किया गया।  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में जनपद मुख्यालय स्तर पर रेंजर्सग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान एवं मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में वृद्धस्तर पर हरेला कार्यक्रम मनाया जा रहा है तथा 1 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने रोपित किए गए पौधों के संरक्षण हेतु वन विभाग,कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने कहां की हरेला त्यौहार देश ही नहीं विश्व को प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा उनका संवर्धन संरक्षण करें और देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ी को हम शुद्ध वातावरण दे सकें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन , जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह, आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ दीपशिखा रावत सहित विभागों जनपद स्तरीय  के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय की बैठक संपन्न

pahaadconnection

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने आयुषशाला ऐक्सपो टीम को दी शुभकामनाएं

pahaadconnection

बाबा साहेब ने समतावादी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : राज्यपाल 

pahaadconnection

Leave a Comment