Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

संचालित किया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

Advertisement

बागेश्वर।  स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बागेश्वर के निर्माण के उद्देश्य से जिला प्रशासन विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक विशेष सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन अथवा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना तथा नागरिकों में नियमित साफ-सफाई की आदत विकसित करना है। उन्होंने लोगों से घरों एवं दुकानों का कूड़ा कूड़ेदान में रखने तथा नगरपालिका के कूड़ा संग्रहण वाहन को ही देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरयू नदी के घाटों, गधेरों, सार्वजनिक रास्तों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नगरपालिका द्वारा चालानी कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन और सुरक्षित अवस्थापना के विकास पर विशेष ध्यान : सीएम

pahaadconnection

राज्यपाल को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

pahaadconnection

कच्ची शराब तस्करों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्यवाही

pahaadconnection

Leave a Comment