Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 12 नवम्बर। आगामी शीतकाल एवं संभावित शीतलहर तथा बर्फबारी के दृष्टिगत जनपद में आमजन की सुरक्षा, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु समस्त नगर निकायों एवं तहसील क्षेत्रों के अंतर्गत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग, जिला लॉटिंग अधिकारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग को आपसी समन्वय से इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतलहर से प्रभावित होने वाले निर्धन, असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय से कंबल उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए तहसील स्तर पर पर्याप्त संख्या में कंबलों की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी सीआरए अनुभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए किया दुर्गम क्षेत्रों में 03 माह का खाद्यान समय से पंहुचा दिया जाए।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त रैन बसेरों में ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए पर्याप्त बिस्तर, कंबल, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में रैन बसेरे के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए नियमित निरीक्षण किया जाए तथा व्यवस्थाओं की सत्त निगरानी रखी जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड के दौरान सुरक्षित एवं सुविधाजनक आश्रय मिल सके।

Advertisement

जिलाधिकारी ने जनपद के दुर्गम, पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शीतलहर एवं बर्फबारी के दौरान खाद्यान, पेयजल, ईंधन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुओं का अग्रिम भंडारण किया जाए, जिससे प्रतिकूल मौसम के दौरान स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया बर्फबारी वाले दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को चिन्हिकरण समय से कर लिया जाए ताकि उनको समय से नजदीकि चिकित्सालय के समीप सुरक्षित स्थानों पर रखा जा सके।

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि शीतकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों की सूची, उनके मोबाइल नंबर तथा निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों का विवरण सुव्यवस्थित रखा जाए। अस्पतालों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, गर्माहट की व्यवस्था एवं एंबुलेंस सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।

Advertisement

उन्होंने शीतकाल एवं बर्फबारी के दौरान प्रभावित होने वाले मार्गों को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेसीबी, स्नो कटर, स्नो ब्लोअर सहित नमक एवं चूना जैसे आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। संवेदनशील मार्गों पर आवश्यकतानुसार चेतावनी संकेतक लगाए जाएं तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों एवं चालकों की ड्यूटी निर्धारित की जाए। साथ ही ऐसे क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।

जिलाधिकारी ने शीतकाल के दौरान जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित मार्ग अवरोध, अत्यधिक ठंड एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति में पर्यटकों को समय से आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही ऐसे टेªक चिन्हित किए जाएं जहां मौसम खराब होने के दौरान पर्यटकों के फसने की संभावना हो इसके लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ।

Advertisement

उन्होंने शीतकाल के दौरान निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त कंबल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों को चिह्नित कर राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराने को कहा।

पशुओं की सुरक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि शीतलहर एवं पाले से पशुओं को बचाने के लिए पशु चिकित्सालयों में आवश्यक दवाइयों एवं उपचार सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय एवं देखभाल की व्यवस्था की जाए तथा चारा बैंकों में पर्याप्त मात्रा में चारे की उपलब्धता बनाए रखी जाए। जिलाधिकारी ने मानव-पशु संघर्ष की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।

Advertisement

जिलाधिकारी समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतकालीन तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग अपने दायित्वों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनपदवासियों को शीतलहर, बर्फबारी एवं प्रतिकूल मौसम से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट रविन्द्र जुवांठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ऋषभ कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम, नगर निकाय, लोनिवि,एनएच, पीएमजीएसवाई, आरडब्लूडी, वन, विद्युत,पेयजल आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े  रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आस्ट्रेलिया सरकार का आभार व्यक्त

pahaadconnection

राज्य में सभी टीबी मरीजों को लिया जायेगा गोदः डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment