एस. के. एम. न्यूज़ सर्विस
टिहरी गढ़वाल। एसएसपी श्वेता चौबे आज थाना थत्यूड़ की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नवीन थाना भवन के लिए प्रस्तावित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालय, अभिलेखों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना थत्यूड़ के नवीन प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। बेहतर पुलिसिंग, सुदृढ़ आधारभूत सुविधाएं और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही टिहरी पुलिस की प्राथमिकता है।
